{"_id":"ea21ad7b12bec5fad33bdd6710587fcf","slug":"grp-soldier-beaten-to-travelers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों ने जीआरपी के सिपाही को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों ने जीआरपी के सिपाही को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस की महिला बोगी से पुरुषों को हटाने पहुंचे जीआरपी सिपाही को यात्रियों ने पीट दिया। सिपाही ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना रविवार रात को हुई।
कानपुर से दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस की महिला बोगी में कई पुरुष भी बैठे थे। इनके बीच कहासुनी होनेे लगी। ट्रेन के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी सिपाही ललित महिला बोगी से पुरुषों को हटाने के लिए पहुंचा।
इसी बीच फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू इंदिरा कालोनी निवासी अरुण प्रताप सिंह ने बोगी से बाहर जाने से मना कर दिया। इस पर सिपाही ललित की अरुण प्रताप से नोकझोंक होने लगी। कहासुनी होने पर अरुण और इनके दो साथियों ने सिपाही को पीट दिया। मारपीट होने से बोगी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अरुण प्रताप और इनके साथी बोगी से फरार हो गए। ललित ने इसकी सूचना थाने में दी। जानकारी होते ही एसओ अरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ललित ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। ललित ने अरुण प्रताप और इनके दो साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।