{"_id":"fbc2a46b6ebaf716bece7c9e772f359c","slug":"growth-ignore-election-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की अनदेखी पर चुनाव बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की अनदेखी पर चुनाव बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा रजीपुर वार्ड संख्या 1 हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने विकास कार्य न करवाए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ग्राम सभा रजीपुर वार्ड संख्या 1 के बाशिंदों ने शुक्रवार को गांव में विकास कार्य न होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था गांव में विकास के नाम पर धेला भर काम नहीं कराया गया है। आज तक बिजली की लाइन तक नहीं डलवाई गई है। शौचालय भी नहीं बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
इंदिरा और लोहिया आवास भी नहीं मिले हैं। नेकराम, शकुंतला, कुसुम देवी, शीला, माया, जीतू, सर्वेश, पुनीत कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, आकाश कुमार, रामसनेही और मनईलाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा विकास कार्य न करवाए जाने के विरोध में इस बार गांव के लोग पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।