{"_id":"64627b728743661d9209c479","slug":"grocery-trader-died-due-to-bike-collision-farrukhabad-news-c-12-1-235575-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से किराना व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से किराना व्यापारी की मौत
Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तिलक समारोह से लौटने के बाद कार से उतरकर सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे किराना व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन अस्पताल लाए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मेरापुर थाने के गांव बरखिरिया निवासी अजवेश यादव (38) की पड़ोसी जिला एटा के थाना नयागांव के कस्बा सराय अगहत में किराना का कारोबार है। वह अपने बच्चों के साथ मकान बनवाकर वहीं रहते हैं। रविवार शाम रिश्तेदारी में तिलक समारोह से मैनपुरी कार से वापस लौटे। कार जाने के बाद वह मकान के सामने ही सड़क पार कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे अजवेश सड़क पर काफी दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपी मौके से भाग गया।
परिजन घायल अजवेेश को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इन्कार कर दिया। इसके बाद लोहिया अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अजवेश के ममेरे भाई सपा के निवर्तमान महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि तीन बच्चों में लकी, शिल्पी व शिंपी हैं। पत्नी संगीता, मां मौरश्री व बड़े भाई सेवानिवृत्त सैनिक सर्वेश यादव, बहन ममता का रो-रो कर बुरा हाल है।