फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Grandson riding an e-rickshaw dies after colliding with a tractor, three others including grandparents injured

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार नाती की मौत, नाना-नानी सहित तीन घायल

Mon, 16 Feb 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 16 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Grandson riding an e-rickshaw dies after colliding with a tractor, three others including grandparents injured
फर्रुखाबाद। साले के बेटे के घर से दावत खाकर लौटते समय रविवार रात राजेपुर थाना क्षेत्र में चाचूपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार नाती की मौत हो गई। नाना-नानी सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुरदत्त निवासी देवीसहाय राजपूत (55), पत्नी सरवन देवी(50) व शाहजहांपुर थाना परौर के गांव जरौर निवासी बेटी सदावती के पांच वर्षीय बेटे आशीष पुत्र पिंटू राजपूत के साथ गांव भरखा पट्टी साले के बेटे रामवीर घर दवात खाने ई-रिक्शा से गए थे। शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान चाचूपुर के पास ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा चालक रामनिवास सहित सभी लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को भर्ती कर लिया गया। रामनिवास देवीसहाय के भाई हैं। उन्होंने बताया कि आशीष का एक वर्ष भाई है। राजेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed