फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   grandmother died to seeing her grandson dead body In Farrukhabad

एक घर से उठीं दो अर्थियां: पोते का शव देखकर दादी ने तोड़ा दम, रवि को चार साल से बचाने की कोशिश कर रहे थे सब

Fri, 02 Oct 2026 08:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 02 Oct 2026 08:40 PM IST
सार

पोते की मौत का आघात दादी का जीवन भी छीन ले गया। कुछ ही पलों के भीतर पोते और दादी की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पीछे छूटी पत्नी राखी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
grandmother died to seeing her grandson dead body In Farrukhabad
पोते का शव देखकर दादी ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में खिमसेपुर नगर पंचायत के सलेमपुर गांव से एक बेहद मर्मस्पर्शी और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। एक ही घर से दो अर्थियां उठने से परिजनों पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है कि हर किसी का कलेजा कांप उठा है।

विज्ञापन

किडनी की बीमारी से जुझ रहा था रवि
सलेमपुर निवासी रामशरन के 35 वर्षीय पुत्र रवि कुमार पिछले चार वर्षों से गंभीर किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। नियमित डायलिसिस के सहारे उनका जीवन चल रहा था। शुक्रवार की भोर करीब साढ़े चार बजे अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और पेट में असहनीय दर्द शुरू हुआ। परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से फर्रुखाबाद अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बघार नाला के पास रवि ने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोते का शव देख दादी ने तोड़ा दम
अभी परिवार इस असीम दुख से उबर भी नहीं पाया था कि कुछ ही घंटों बाद एक और वज्रपात हो गया। सुबह करीब सात बजे जब 78 वर्षीय दादी फूलश्री ने अपने पोते का शव घर पर देखा, तो उनका वृद्ध और कमजोर दिल इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका। वे गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं और जब तक परिजन उन्हें संभालते, उनकी भी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

एक साथ उठीं दो अर्थियां
पोते की मौत का आघात दादी का जीवन भी छीन ले गया। कुछ ही पलों के भीतर पोते और दादी की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पीछे छूटी पत्नी राखी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर में दो-दो पार्थिव शरीरों को देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं और हर जुबान पर यही था कि विधाता ने इस परिवार पर यह कैसा कहर बरपाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed