फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goods worth thousands burnt to ashes due to fire in Rauti

Farrukhabad News: राउटी में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख

Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands burnt to ashes due to fire in Rauti
शमसाबाद। ढाई घाट गंगा तट पर कल्पवास करने आए श्रद्धालुओं की राउटी में दीपक की चिंगारी से आग लग गई। इससे पास में स्थित तीन अन्य राउटी भी चपेट में आ गईं। आग लगते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


श्रद्धालु संत राम, निवासी नरुआ नगला, थाना शमसाबाद, कल्पवास के लिए ढाई घाट गंगा तट पर आए थे। सुबह गंगा स्नान के बाद उन्होंने अपनी राउटी में दीपक जलाया, जिसकी चिंगारी से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पड़ोस में स्थित कई राउटी आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से साधु महेश दास और रविदास के 32000 नकद और भंडारे का सामान जलकर राख हो गया। बाबा नरेश मुनि के 15000 नकद और घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन





दमकल की मदद से पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने श्रद्धालुओं के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना अध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि आग दीपक की चिंगारी से लगी थी, जिससे राउटी और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed