फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goods worth one lakh burnt in a hut fire, innocent child got scorched

Farrukhabad News: झोपड़ी में लगी आग में एक लाख का सामान जला, मासूम झुलसी

Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh burnt in a hut fire, innocent child got scorched
अमृतपुर। रात के समय झोपड़ी में आग लगने से जलकर राख हो गई। उसमें रखा एक लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। एक मासूम भी झुलस गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चिड़िया महोलिया निवासी तुलसीराम की झोपड़ी में शनिवार रात सभी लोग सो रहे थे। रात करीब 12 बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई। लपटें देख चीख-पुकार करके लोग बाहर निकले। पास में ही दिनेश कुमार की झोपड़ी को भी आग ने चपेट में ले लिया। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान चारपाई, कपड़ा, बर्तन, गेहूं आदि जल गए।
विज्ञापन

तुलसीराम की लड़की नन्हीं देवी की एक माह की बेटी आग की चपेट में आने से झुलस गई। इसे सीएचसी राजेपुर के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनेश की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप व पंपिंग सेट से आग पर काबू पाया। लेखपाल कुलदीप तिवारी ने जांच की। लेखपाल ने बताया कि आग से 50 हजार से अधिक का नुकसान है। सहायता के लिए जांच रिपोर्ट तहसील में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed