फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl killed in car collision, two injured

फर्रूखाबाद: कार की टक्कर से बालिका की मौत, दो घायल

Tue, 21 Feb 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Girl killed in car collision, two injured
मोहम्मदाबाद। मोहम्मदाबाद-बहोरिकपुर मार्ग पर बालिका को कुचलती हुई कार आगे जाकर पलट गई। अस्पताल में बालिका को मृत घोषित कर दिया गया, दोनों घायलों का इलाज जारी है। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने पांच लाख मुआवजा और पांच बीघा जमीन का पट्टे पर दिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद-बहोरिकपुर मार्ग के गांव लखरौआ निवासी बृजेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्री काव्या सोमवार को सड़क किनारे खेल रही थी। उसी दौरान मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही कार से काव्या के पीछे से टक्कर मार दी। काव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। कार 200 मीटर दूर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन काव्या को सीएचसी लेकर गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने काव्या को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार जनपद फिरोजाबाद थाना एका गांव नगला कुंभ निवासी राजकिशोर, गांव नगला दबे निवासी पूजा घायल हैं। उनको एंबुलेंस से सीएचसी में भेजा गया। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा व पांच बीघा जमीन का पट्टा दिलाने का भरोसा दिया।

एसडीएम के समझाने पर जाम खुल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed