फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   girl child dead in accident

लोडर व बाइक की भिड़ंत में बच्ची की मौत, मां व मामा घायल

Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
girl child dead in accident
बच्ची के रोते बिलखते माता-पिता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। रजलामई के पास मंगलवार को लोडर की टक्कर से बाइक से गिरी बच्ची की कुचलकर मौत हो गई। उसकी मां व मामा घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लोडर कब्जे में ले लिया। चालक भाग गया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटासा निवासी रंजीत अपनी पत्नी रिंपी के साथ बाइक से ससुराल मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गुमटी नगला हथियापुर जा रहा था। बाइक पर उनकी बेटी वैष्णवी (5) भी थी।
विज्ञापन

बाइक रंजीत के रिश्ते का आकाश चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई के पास बाइक में सामने से लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वैष्णवी उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और उसके ऊपर से लोडर का पहिया निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंपी व आकाश घायल हो गए। रिंपी की गोद में मौजूद एक वर्ष की बेटी महक व रंजीत को चोट नहीं आई। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां वैष्णवी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आकाश को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने पीछा कर लोडर को कायमगंज के पास पकड़ लिया लेकिन चालक भाग गया। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि दुर्घटना में बालिका की मौत हुई है। उसकी मां व भाई घायल हो गए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed