{"_id":"6ac944a18141f9c5380e3fa9","slug":"ghosts-and-spirits-danced-in-lord-shivas-wedding-procession-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-149912-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भगवान शिव की बरात में नाचे भूत-प्रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भगवान शिव की बरात में नाचे भूत-प्रेत
विज्ञापन
कायमगंज। ऐतिहासिक सांझी महोत्सव में बृहस्पतिवार देर रात निकली भगवान शिव की बरात में भूत-प्रेतों के नृत्य और आग के गुबार ने लोगों का ध्यान खींचा। 48 झांकियों से सजी बरात को देखने के लिए देर रात तक सड़क किनारे भीड़ जुटी रही।
शीतल सांझी मंडल बजरिया की ओर से निकली बरात बजरिया से शुरू होकर नई बस्ती, श्यामागेट, लोहाई बाजार और मुख्य चौराहे से होते हुए नगर भ्रमण कर देर रात शिवाला भवन पहुंची। बरात में दूल्हा बने भगवान शिव रथ पर सवार थे। बहजोई से आए कलाकारों ने भूत-प्रेत का रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया।
डीजे की धुन पर ‘सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में’ गीत पर युवा थिरकते रहे। बरात में ब्रह्मा, विष्णु, शुक्र और शनि समेत 48 झांकियां शामिल रहीं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन को सफल बनाने में मुकेश दुबे, विवेक शर्मा, अंकुर भारद्वाज, पारस गुप्ता, सुमित वर्मा, कन्हैया, महेश, दीपक वर्मा, ऋषभ भारद्वाज जुटे रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जयकारों के बीच निकली बरात, रामलीला मैदान में हुआ विवाह
फोटो-36 नगर में निकली शिव बारात में सजा भगवान विष्णु का स्वरूप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। श्रीरामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार को भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। गुमटी महादेव मंदिर से शुरू हुई बरात मुख्य मार्ग से होते हुए थाना चौराहा से लंका मैदान तक गई। बैंड-बाजों की धुन पर युवा झूमते रहे।
बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बरात रामलीला मैदान पहुंचने के बाद विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी, आलोक कुमार, अवधेश पांडेय, विजय गुप्ता, आयुष गुप्ता, जितेंद्र शाक्य और रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
पिता की स्मृति में रामलीला कमेटी को भेंट किया रथ
फोटो-37 रामलीला कमेटी को रथ सौंपते सौरभ मिश्रा। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कंपिल। पिता राजेश मिश्रा की स्मृति को संजोने और धार्मिक आयोजन में योगदान देने के लिए रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने शुक्रवार को कमेटी को नया रथ भेंट किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी आर्येंद्र यादव ने बताया कि सौरभ मिश्रा ने पिछली रामलीला के आयोजन के बाद बची राशि भी कमेटी को सौंप दी। इससे रामलीला के आयोजन में सहयोग मिलेगा। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, उपेंद्र लोधी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।