{"_id":"5d9f2d708ebc3e93ca6f8f4a","slug":"getman-has-thrased-farrukhabad-news-knp5186686149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटमैन से मारपीट, पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेटमैन से मारपीट, पांच दबोचे
विज्ञापन
आरपीएफ थाने में पुलिस हिरासत में बैठे आरोपी। अमर उजाला
- फोटो : FARRUKHABAD
रेलवे का गेट तोड़ने के बाद गेटमैन से मारपीट करने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौका पाकर चालक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बुधवार रात करीब 12 बजे कायमगंज-शमसाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 181/क्च वैन की टक्कर से टूट गया। तैनात गेटमैन प्रमोद कुमार ने जब इसका विरोध किया, तो वैन सवार दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिंह को मिली, तो वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने गेटमैन से मारपीट करने वाले मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के गांव नगला खरा निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र दयाराम, पवनेश पुत्र सत्येंद्र सिंह, वहीं के गांव जसरथपुर निवासी सुखवीर सिंह पुत्र पंचीलाल, गांव भीमनगर निवासी विनेश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण तथा फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाने के गांव नगला झबरा निवासी जसवीर पुत्र हाकिम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरपीएफ के पहुंचने से पहले ही चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है। चालक की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।