फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Get a hand pump, now the head of Sirauli will face the investigation

हैंडपंप बनवाए, अब जांच झेलेंगी सिरौली की प्रधान

Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Get a hand pump, now the head of Sirauli will face the investigation
फर्रुखाबाद। ग्रामीणों की पेयजल समस्या निराकरण कराने पर मोहम्मदाबाद ब्लाक की सिरौली ग्राम पंचायत की प्रधान विकास भवन के शक के दायरे में आ गई हैं। सीडीओ ने अप्रैल से अगस्त तक गांव में हैंडपंप मरम्मत व रीबोर पर 13.97 लाख रुपये खर्च होने पर बीडीओ को जांच के आदेश दिए हैं। उधर, प्रधान के पति का कहना है कि ग्राम पंचायत बहुत बड़ी है, लोगों की पेयजल समस्या के निराकरण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरौली में 21 मजरे शामिल हैं। वर्ष 2011 की जनगणना में इस ग्राम पंचायत की आबादी 18,600 थी। अब लगभग 20 हजार पहुंच गई है। ग्राम पंचायत में 450 से अधिक हैंडपंप लगे हैं। गांव की नई प्रधान चुनी गईं शीतला देवी पेयजल समस्या के निदान पर ज्यादा जोर दे रही हैं। ग्राम प्रधान के पति सर्वेश का दावा है कि अभी तक 22 हैंडपंप रीबोर कराए हैं। बड़ी संख्या में हैंडपंपों की मरम्मत भी कराई गई है। ग्राम पंचायत में अप्रैल से अगस्त तक हैंडपंपों की मरम्मत व रीबोर में 13 लाख 97 हजार 584 रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

28 अगस्त को सीडीओ एम.अरून्मोली ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्लान प्लस व प्रियासाफ्ट पर ग्राम पंचायतों में खर्च का ब्यौरा देखा। सिरौली में हैंडपंप रीबोर व मरम्मत पर इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने पर उन्हें काम पर संदेह है। धनराशि एक अप्रैल से 27 अगस्त तक खर्च की गई है। सीडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में हैंडपंप रीबोर व मरम्मत पर अधिक धनराशि खर्च हुई है, उनकी पत्रावलियों की जांच कराएं। जलनिगम की रिपोर्ट लगी न होने पर पत्रावली उन्हें उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों के खाते में 20 लाख रुपये तक धनराशि है। वह पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, स्कूलों कायाकल्प, सोख्ता गड्ढा आदि कार्य प्राथमिकता से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed