फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   'Gather at booth level for Vis elections'

युवा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई

Wed, 18 Aug 2021 06:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
'Gather at booth level for Vis elections'
भोलेपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक? - फोटो : FARRUKHABAD
‘विस चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जुटें’
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के नगला दीना भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को युवा कांग्रेस कमेटी बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
प्रदेश उपाध्यक्ष गौरंग देव चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को बूथ स्तर पर पूरी ताकत से जुटना है। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए जनसमस्याओं को उठाना है। बताया कि प्रदेश महासचिव व प्रभारी प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में युवाओं की बड़ी भागीदारी पर विचार कर रही हैं। प्रत्येक जिले में एक-एक सीट युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद सदर सीट के लिए जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने आवेदन किया है। इस पर विचार चल रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तानशाह सरकार के विरोध में युवा कांग्रेस पूरी दमदारी से विरोध करती रहेगी। इस दौरान मोहित शुक्ला, प्रभात यादव, हिलाल शफीकी, कुसुमा शाक्य, सर्वेंद्र सिंह सोलंकी, विकास अग्निहोत्री, विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed