फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gangster's case against four including gang leader

Farrukhabad News: गैंग लीडर सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा

Sun, 02 Jul 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gangster's case against four including gang leader
मोहम्मदाबाद। छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर बरेली सहित अन्य जनपदों में सप्लाई करने वाले गैंग लीडर सहित चार के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल अमर पाल सिंह ने जनपद बरेली थाना भोजीपुरा गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी गैंगलीडर मोनिस उर्फ भूरा, सरताज, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी अजय, गांव अठरूइया निवासी रितेश सिंह चौहान के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया गैंगलीडर मोनिस के साथ मिलकर चारों लोग छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर बरेली सहित पंजाब, दिल्ली में सप्लाई करते थे। इस गोरखधंधे से चारों लोगों ने लाखों रुपये कमाए। मोहम्मदाबाद पुलिस ने लाखों के गांजे के साथ चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके आंतक के कारण कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं है। सीओ मोहम्मदाबाद अरूण कुमार ने बताया कि गैंगलीडर सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed