{"_id":"66ddff8f3ab5378d5306a34d","slug":"gangster-chinus-property-worth-rs-789-crore-confiscated-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115300-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गैंगस्टर चीनू की 7.89 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गैंगस्टर चीनू की 7.89 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू की 7.89 करोड़ की संपत्ति प्रशासन ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्क कर ली। इसमें 7.20 करोड़ की अचल, 63.16 लाख के वाहन, 5.73 लाख रुपये बैंक खाते की रकम शामिल है। पुलिस सरगना संजीव पारिया सहित गैंग के सदस्यों की 54.49 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
तत्कालीन फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया, मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे (वर्तमान में मथुरा जेल में उम्रकैद में बंद) कादरी गेट थाना क्षेत्र के गांव सोताबहादुरपुर निवासी वकील शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू (गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत पर) के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि यह लोग कचहरी में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अकारण प्रशासनिक, पुलिस व न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हड़ताल कर वादकारियों को परेशान करते हैं। पुलिस ने माफिया व उनके परिजनों की 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली थी। पूर्व महासचिव संजीव पारिया की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। शाहजहांपुर जेल में निरुद्ध होने के दौरान संजीव पारिया की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वकील शिव प्रताप उर्फ चीनू जमानत पर बाहर चल रहे थे। डीएम डॉ. वीके सिंह ने शिव प्रताप उर्फ चीनू व उनके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। रविवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय की अगुवाई में विवेचक मऊदरवाजा एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी फोर्स के साथ नवाब न्यामत खां में चीनू के मकान पर पहुंचे। वहां डुगडुगी पिटवाकर दुकान व मकान को कुर्क कर लिया। इसके बाद गांव अमेठी कोहना में कीमती जमीन कुर्क की गई।
चीनू व उनके परिजनों के नाम पर दर्ज 7.20 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की गई। पुत्र डॉ. पवन सिंह, चीनू व भाई बृजमोहन सिंह के पांच बैंक खाते में 5.73 लाख की रकम सीज की गई है। 63.16 लाख के वाहन कुर्क किए गए। गैंगस्टर के इस मुकदमे में संजीव पारिया व चीनू की कुल 54.49 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी वकील शिव प्रताप उर्फ चीनू की 7.89 करोड़ की चल व अचल संपत्ति कुर्क की गई है।
पांच बस, छह ट्रैक्टर, तीन बाइक व एक स्कूटी शामिल
वकील शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू की मां गंगा के नाम से फर्रुखाबाद से दिल्ली रूट पर बसें चलती थीं। उनका क्षेत्र में अच्छा दबदबा था। गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस ने उनकी पांच बस, छह ट्रैक्टर, तीन बाइक, एक स्कूटी कुर्क की है। काफी समय तक वकील शिव प्रताप व उनके भाई खनन के ठेके लेते रहे हैं। ऐसे में उनके पास ट्रैक्टर की संख्या अधिक है।