{"_id":"dad6936dacb69ff4dea5e23b0a94d5a4","slug":"ganga-was-coined-from-the-coast-jaykare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गंगा के जयकारे से गूंजा तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गंगा के जयकारे से गूंजा तट
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में बालाजी अन्न क्षेत्र से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओें और महिलाओं ने मां गंगा का उद्घोष किया। मां गंगा के उद्घोष से तट गूंज उठा।
विज्ञापन
बुधवार को मेले में दूसरी सीढ़ी क्षेत्र पर बसे बालाजी अन्न क्षेत्र से भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लिए साधु चल रहे थे। इसके पीछे परीक्षित बने यजमान श्रीमद्भागवत को सिर पर रखकर चल रहे थे। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश रखे थीं।
विज्ञापन
शोभायात्रा दूसरी सीढ़ी क्षेत्र से प्रारंभ होकर मेले के बाजार क्षेत्र से होती हुई प्रशासनिक क्षेत्र में पहुंची। यहां पर मेला कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोग मां गंगा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा गंगातट पर पहुचीं। यहां महिलाओं ने कलश में गंगाजल भरा। गंगाजल भरने के बाद शोभायात्रा मेले की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। कथा व्यास ने बताया कि गुरुवार से साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
हठ से प्रभु को मनाने का संकल्प
14 वर्षों के लिए मौन धारण कर हठ योगी नागा साधु रामगिरि प्रभु को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। संत रामगिरि ने अपने सहयोगियों और गुरु भाइयों से बात करने के लिए जमीन पर उंगली से लिखकर बात समझाते हैं। बुधवार को उन्होंने शंखनाद कर प्रभु को रिझाने का प्रयास किया। शंखनाद को सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग ठिठक गए।
यात्रा में साधुओं ने दिखाए करतब
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में बुधवार को आत्मानंद विज्ञान पीठ की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। मेला भ्रमण के दौरान संतों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ब्रह्मलीन दंडी स्वामी पूर्णानंद सरस्वती की याद में निकाली गई शोभायात्रा में साध्ुाओं ने करतब दिखाए। यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा का आयोजन सुदीश मिश्रा, सत्य स्वरूप ब्रह्चारी, सेवा आश्रम, कन्हैया आरम, देचा आश्रम, माधवा आश्रम, शिवानंद सरस्वती और मंगला आश्रम आदि मौजूद रहे।