फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga Snan,gun shot,farrukhabad news

गंगा नहा रहे युवक को मारी गोली

Thu, 09 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ganga Snan,gun shot,farrukhabad news
गोली से घायल सुमित से जानकारी करते सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद गंगा नहा रहे युवक को गोली मार दी गई। गोली सीने में लगी और युवक नदी में गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकले। आसपास मौजूद लोग उन्हें पकड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके। घायल युवक को लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव माधौपुर निवासी सुमित यादव (20) दोपहर में भैरोघाट पर गंगा स्नान करने जा रहा था। पास में ही स्थित नाले पर रखे सीमेंटेड पोल से निकलने को लेकर पड़ोसी गांव के एक युवक से विवाद हो गया। सुमित गंगा स्नान करने चला गया। दूसरे युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ सुमित को गंगा स्नान के दौरान घेर लिया।
विज्ञापन

पहले उसे गहरे पानी में खींचने का प्रयास किया, फिर उसके सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर नदी में गिर पड़ा। चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े, तो हमलावर तमंचा लहराकर भाग निकले। किसी ने आरोपियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन घायल सुमित को थाने ले गए। वहां से लिंजीगंज अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजन निजी अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टर ने इलाज नहीं किया।

इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने अस्पताल में घायल से घटना की जानकारी ली। हालत गंभीर होने पर एक्सरे कराने के बाद घायल को रेफर कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed