फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga river erosion intensifies near the under-construction dam, village in danger

Farrukhabad News: निर्माणाधीन बंधा के पास गंगा की कटान तेज, गांव पर मंडराया खतरा

Mon, 01 Jun 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga river erosion intensifies near the under-construction dam, village in danger
फोटो-07, पैलानी दक्षिण गांव के पास निर्माणाधीन बंधा के पास कटान करती गंगा की धारा। संवाद
शमसाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव पैलानी दक्षिण में गंगा नदी का कटान एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता का कारण बन गया है। विडंबना यह है कि जिस स्थान पर कटान रोकने के लिए लाखों रुपये की लागत से बंधा का निर्माण कराया जा रहा है, उसी के समीप गंगा का कटान तेज हो गया है। कटान बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों के साथ गांव की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहरा गई है।
विज्ञापन




कुछ माह पूर्व क्षेत्र में कटान रोकने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने बंधा का निर्माण कार्य शुरू कराया था। निर्माण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरभि गंगवार ने किया था। अभी बंधा का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हो पाया था कि गंगा की धारा उसके नजदीक पहुंच गई। ग्रामीणों ने कटान की होने की सूचना ग्राम प्रधान जुबेर खान को दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जुबेर खान ने बताया कि कटान रोकने के लिए बनाए जा रहे बंधा के ठीक पास तेजी से कटान शुरू हो गया है। परकोपाइन प्वाइंट के नीचे लगाई गई बोरियां भी खिसकने लगी हैं, जिससे सुरक्षा कार्यों की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर सुखवंत सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व हुए कटान के कारण कुछ बोरियां खिसक गई थीं, जिन्हें ठीक करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत से अधिक मिट्टी की खुदाई और गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण कटान की स्थिति बनी है। ठेकेदार को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही बंधा का निर्माण भी मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। जेई ने बताया कि परकोपाइन निर्माण के लिए मंगवाए गए करीब एक लाख रुपये मूल्य के कुछ बोल्ट चोरी हो गए हैं, जिससे कार्य प्रभावित हुआ है। बताया कि ग्रामीणों का अपेक्षित सहयोग न मिलने से भी कार्य में कुछ कठिनाइयां आ रही हैं।

फोटो-07, पैलानी दक्षिण गांव के पास निर्माणाधीन बंधा के पास कटान करती गंगा की धारा। संवाद

फोटो-07, पैलानी दक्षिण गांव के पास निर्माणाधीन बंधा के पास कटान करती गंगा की धारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed