फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga Dussehra festival , thousands devotees took a dip in the Ganga

गंगा दशहरा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Thu, 28 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 28 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra festival , thousands devotees took a dip in the Ganga

गंगा दशहरा पर्व पर पांचाल घाट पर गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मनौती पूर्ण होने वाले लोगों ने गंगा मैया को पहरावन चढ़ाई। घाटों पर जगह-जगह मुंडन संस्कार हुए। कथाएं चलती रहीं।

विज्ञापन


गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। गंगा नहाने के लिए हरदोई, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज और शाहजहांपुर जिले से भी श्रद्धालु पांचाल घाट पहुंचे। ग्रामीण इलाकों से ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहनों पर सवार होकर लोग गंगा नहाने आए।
विज्ञापन


गुरुवार तड़के से ही शहर के लोग टेंपो पर सवार होकर गंगा नहाने के लिए पांचाल घाट पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच हजारों लोगों ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान घाटों पर जगह-जगह मुंडन संस्कार होते रहे। लोगों ने कथा भी करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनौती पूरी होने पर लोगों ने गंगा नदी में पहरावन चढ़ाई। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की आरती कर प्रसाद चढ़ाया। पर्व के चलते पांचाल घाट पर पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी बल और गोताखोर भी मौजूद रहे।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ढाईघाट पर अलीगंज, जैथरा, कायमगंज, मेरापुर, अचरा, नवाबगंज और एटा आदि से श्रद्धालुओं का आना बुधवार रात से ही शुरू हो गया। भीड़ के चलते ढाईघाट पुल से पहले ही बड़े वाहन रोक लिए गए। स्नानार्थियों ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार शृंगीरामपुर घाट पर लोगों ने गंगा स्नान किया। स्नान के बाद भक्तों ने श्रंगी ऋषि के मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने शृंगीरामपुर में लगे मेले में जमकर खरीददारी की। पर्व के चलते रजीपुर चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे मेला प्रभारी आरके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

गंगा दशहरा पर्व के चलते सेंट्रल जेल चौराहे से लेकर जमापुर मोड़ तक जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। इसके बाद पुलिस ने बेरीकेडिंग कर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई। पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो बच्चे डूबने लगे। यह देख घाट किनारे मौजूद पीएसी के जवानों ने गंगा नदी में उतरकर डूब रहे बच्चों को बचाया।


सवारियों से भरी नाव में पानी भरने से वह डूबने लगी। यह देख सवारियों ने कूद-कूदकर जान बचाई। मौके पर मौजूद अन्य नाविकों ने डूबी नाव को जैसे-तैसे बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed