फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Frustrated with domestic discord, a young man committed suicide

Farrukhabad News: घरेलू कलह से तंग युवक ने दे दी जान

Fri, 21 Mar 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Frustrated with domestic discord, a young man committed suicide
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सास, ननद सहित तीन के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपनी मां और बहन के उत्पीड़न से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के गांव रुटौल निवासी राधा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2024 को आकाश बाबू के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही उनकी सास व ननद पति व उन्हें आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। पति ने मजबूर होकर 15 दिसंबर 2024 को मुझे मायके गांव उलियापुर भेज दिया।
विज्ञापन

अब फिर से सास व ननद पति को प्रताड़ित करने लगे। मां और बहन के उत्पीड़न से परेशान होकर पति मुझे फोन करके सारी बात बताते थे। 29 जनवरी 2025 को पति ने वीडियो कॉल करके बताया कि वे आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद पति ने जहर खा लिया। आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी परिवार के ताने जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पीड़न से परेशान होकर 30 जनवरी को पति आकाश ने दोबारा जहर खा लिया, जिससे निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पत्नी राधा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की मां पुष्पा देवी, बहन आस्था व चाचा चंद्रप्रकाश उर्फ शीलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed