{"_id":"68471dd559156c145d0f0579","slug":"from-tomorrow-players-will-learn-the-tricks-of-cricket-in-the-stadium-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125375-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कल से स्टेडियम में खिलाड़ी सीखेंगे क्रिकेट के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कल से स्टेडियम में खिलाड़ी सीखेंगे क्रिकेट के गुर
Mon, 09 Jun 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में 11 जून से क्रिकेट समर कैंप का आयोजन शुरू होगा। रणजी खिलाड़ी खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराएंगे। अब तक 100 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। ट्रायल के बाद 40 खिलाड़ियों को क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।
क्रिकेट समर कैंप में भाग लेने के लिए 100 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। क्रिकेट समर कैंप शुरू होने के बाद पंजीकृत 100 खिलाड़ियों, जिनमें विकेट कीपर बल्लेबाज, गेंदबाज व बल्लेबाज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के बाद 40 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए होगा। चयनित खिलाड़ियों को रणजी खिलाड़ी असलम अली प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट समर कैंप के लिए 100 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन ट्रायल के बाद 40 खिलाड़ी ही प्रशिक्षण के लिए चुने जाने हैं। चुने हुए खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगस्त से एफसीएल की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। नवंबर में पुरुषों का राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट स्टेडियम में कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दिसंबर में महिलाओं का राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट कराने की तैयारी है। अक्टूबर में जिले की अंडर-16 आयु वर्ग की टीम तीन मैच खेलने शाहजहांपुर व अंडर-19 टीम हरदोई जाएगी।