{"_id":"60eb18718ebc3e05e87baff4","slug":"from-house-cash-and-jewellary-stolen-farrukhabad-news-knp6395859165","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर एक लाख के जेवर व नकदी चोरी करके भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोर एक लाख के जेवर व नकदी चोरी करके भागे
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। घर में घुुसे चोर एक लाख के जेवर व नगदी चुरा ले गए। रविवार की सुबह गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
मोहल्ला कबीरनगर निवासी दीप सिंह मजदूर है। शनिवार की रात वह पत्नी अनीता व बच्चों के साथ छत पर सोने चला गया। रात में किसी प्रहर चोर पड़ोसी के घर में लगे पेड़ पर चढ़कर छत पर आ गए। चोरों ने नीचे जाकर
कमरा खोलकर अलमारी का तालातोड़ दिया। यहां से मंगलसूत्र, कुंडल, बच्चे की हाय, कानों की बालियां, पायल व चार हजार रुपये चुराकर उसी रास्ते से चले गए। रविवार सुबह अनीता नीचे आई तो कमरा खुला देखकर चोरी का पता चला। उसके शोर मचाने पर दीप व आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।