फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Friend stabbed a half lakh looted

दोस्त ने चाकू मार डेढ़ लाख रुपये लूटे

Tue, 26 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Friend stabbed a half lakh looted
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर में दोस्त ने चाकू से हमला कर युवक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


 सहसापुर निवासी अवनीश सिंह पुत्र जसकरन सिंह ग्वालियर में रहने वाले अपने बाबा शंकर सिंह के यहां से सोमवार की शाम वापस आया था। अवनीश नवीगंज में बस से उतरने के बाद पैदल घर जाने लगा। अवनीश के मुताबिक गांव के पास दोस्त प्रशांत उर्फ लल्ला राठौर ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


प्रशांत के साथ में एक युवक था। यह लोग उसे पकड़कर ले गए। इन्होंने उसके पास से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। इनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचने पर अवनीश ने परिजनों को  सूचना दी। परिवार के लोगों ने अवनीश को आनन फानन में आवास विकास कालोनी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर अवनीश को आईसीयू में रखा गया है। अवनीश के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। परिजनों का कहना था कि अवनीश ट्रैक्टर-ट्राली खरीदने के लिए बाबा के यहां से रुपये लेकर आया था। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।


कोतवाल भीम सिंह जावला ने बताया कि दरोगा शीलेश गौतम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच में मामला लूट का नहीं निकला। दोनों पक्षों में दोस्ताना संबंध हैं। मामले को देखा जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed