{"_id":"594c09d94f1c1ba6448b47b0","slug":"friend-attacked-with-friend-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने दोस्त पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने दोस्त पर किया चाकू से हमला
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जुएं के फड़ से रकम जीतने के बाद घर लौट रहे युवक पर उसीके साथी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर युवक के 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया।
गंभीर हालत में युवक को चिकित्सकों ने सीएचसी से झांसी रेफर कर दिया। घायल के भाई ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली के धनौरा गांव निवासी नरेश (25) पुत्र हरचरन ने बुधवार की शाम गांव के बाहर अपने कुछ साथियों के साथ जुआं खेला। जुएं में वह काफी रकम जीत गया। शाम करीब सात बजे रकम जीतने के बाद वह फड़ से निकलकर अपने गांव पैदल चल दिया।
विज्ञापन
रास्ते में चिल्ली गांव के अजय लोधी पुत्र बाबूराम ने उसे रोक लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसे मरणासन्न कर 20 हजार रुपये लूटकर ले गया। घायल के भाई धीरेंद्र ने आरोपी अजय के विरुद्ध जान से मारने की नियत से चाकुओं से हमला कर घायल करनेे और रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी अजय जुआरी है और गांव में जुआं खिलवाता है।
मुस्करा थाने में उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।