{"_id":"695ea503586785c5660c0910","slug":"four-people-including-an-egg-seller-and-an-e-rickshaw-driver-were-arrested-for-the-murder-of-a-youth-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135479-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक की हत्या में अंडा विक्रेता व ई रिक्शा चालक समेत चार को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक की हत्या में अंडा विक्रेता व ई रिक्शा चालक समेत चार को पकड़ा
विज्ञापन
फोटो-16 विक्रम वर्मा। फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद/कमालगंज। गांव नगला बहादुर स्थित अंडरपास के पास सोमवार रात युवक की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस कमीशन में मिले रुपये के विवाद में हत्या होने की आशंका पर उसके दोस्त समेत कुछ अन्य की तलाश में जुटी है।
कमालगंज थानाक्षेत्र के बलीपुर निवासी विक्रम वर्मा की हत्या कर शव मोहम्मदाबाद के गांव नगला बहादुर स्थित अंडरपास के निकट गांव नगला चंपत के लिए जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया गया था। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद शाम को विक्रम के चाचा डाल चंद्र ने शिनाख्त की थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। चाचा ने गांव के लोगों पर रंजिश में विक्रम की हत्या करने की आशंका जताई थी।
जांच में पुलिस को पता चला विक्रम को सोमवार दोपहर बलीपुर निवासी अंडा विक्रेता व ई-रिक्शा चालक के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं देर रात विक्रम के भाई के ससुर व उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक विक्रम ने गांव के दोस्त के साथ मिलकर एक अंडा विक्रेता की डेढ़ बीघा जमीन 25 दिन पहले 63 लाख रुपये में बिक्री कराई थी। जमीन बिक्री कराने के लिए अंडा विक्रेता ने 80 हजार रुपये कमीशन के विक्रम के दोस्त को दिए थे।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर विक्रम अंडा विक्रेता के ठेले पर गया था। बाद में वह ई-रिक्शा चालक के साथ घूमने निकल गया था। वहीं विक्रम के पिता सर्वेश हरियाणा से परिजन के साथ गांव पहुंचे। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में टीम तेजी से कार्य कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।