फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four interstate thieves caught, sent to jail

Farrukhabad News: चार अंतरराज्यीय चोर पकड़े, जेल भेजा

Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four interstate thieves caught, sent to jail
फर्रुखाबाद। अन्तर्राज्यीय चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने नवाबगंज व शमसाबाद में पांच चोरियों का खुलासा कर लाखों का माल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व एसओ नवाबगंज जेपी शर्मा ने सटीक सूचना पर क्षेत्र से शुक्रवार की सुबह जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ गांव भारापुर निवासी अजीत कुमार, कोतवाली छिबरामऊ कस्बा निवासी अश्वनी राठौर, शमसबाद थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी सुबोध यादव, जनपद कन्नौज कोतवाली सदर गांव तिखवा निवासी नागेश को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरौली, फतनपुर, गुसरापुर, शमसाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत अलियापुर व जनपद कन्नौज थाना सौरिख गांव बेहटा की ग्राम पंचायत के सचिवालय के ताले तोड़कर सामान चोरी की वारदातों को विभिन्न तारीखों पर अंजाम दिया था। एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में घटनाक्रम का खुलासा किया। इस दौरान सीओ अरुण कुमार मौजूद रहे। एसपी ने पांच चोरियों का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


पांच सचिवालय से चोरी में पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चार बैट्री, तीन इनवर्टर, दो प्रिंटर, दो टीफएटी, तीन सोलर प्लेट, एक अलमारी, दस कुर्सी, पांच मोबाइल फोन, 24 सौ रुपये की नगदी बरामद की। चोरी का काफी सामान इन लोगों ने कम दामों में कई जनपदों में राह चलते लोगों को बेच दिया था। इसके बारे यह लोग जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के आरोप में पकड़े गए गिरोह के सरगना पर गैंगस्टर, लूट, चोरी, जानलेवा हमले के 23 मुकदमे कन्नौज व फर्रुखाबाद के थानों में दर्ज है। अश्वनी उर्फ अजय के खिलाफ आठ, सुबोध यादव के खिलाफ 11 व नागेश के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज है। अन्य जनपदों से भी इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

एसपी विकास कुमार मीणा ने बताया कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाते है। पकड़े जाने पर कुछ दिनों में उनकी जमानत हो जाती है। वह जेल से निकलने के बाद फिर से चोरी की वारदात करते है। ऐसे में चोरों पर शिकंजा कसने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। चोरों के खिलाफ अब 379, 380 आईपीसी के अलावा धारा 413 में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस धारा में दस वर्ष से लेकर आजीवन कारावास की सजा है। ऐसे में पकड़े गए चोरों की जमानत हाईकोर्ट से छह माह में हो सकेगी। चाेरों के सरगना व सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed