{"_id":"66df5e3e9e32b17e770c48e9","slug":"four-including-three-brothers-found-guilty-in-murder-of-villager-due-to-rivalry-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115343-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रंजिश में ग्रामीण की हत्या में तीन भाइयों सहित चार दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रंजिश में ग्रामीण की हत्या में तीन भाइयों सहित चार दोषी करार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रंजिश में ग्रामीण की हत्या के मामले में एडीजी रितिका त्यागी ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर तीन भाइयों सहित चार को दोषी करार किया है। सजा सुनाने के लिए 11 सितंबर की तिथि नियत की है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी राकेश कुमार ने दो सितंबर 2003 को गांव के गुड्डू उर्फ शिशुपाल, भाई नन्हे, भूरे, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पंचम नगला निवासी सरविंदर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया कि गांव के हरिपाल की गांव नगला देवीदास निवासी बादाम व उसके पिता मेवाराम ने हत्या कर दी थी। इसका मुकदमा विमल ने दर्ज कराया था। विमल का उसके घर पर आना-जाना था। इसी बात पर यह लोग रंजिश मानने लगे।
एक सितंबर 2003 को भाई बालेश सुबह नौ बजे खेत में चारा काट रहा था। पिता हरिशचंद्र, बहन प्रीति मक्का फसल की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान चारों लोग खेत में पहुंचे। रंजिश में भाई की गोली व चाकू मारकर हत्या कर दी। पिता हरिशचंद्र, बहन प्रीति व ताऊ सत्यराम बचाने आए। उन पर भी फायर किए। इसमें वह बाल-बाल बच गए। यह लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। विवेचक ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। मुकदमे की सुनवाई कर रही न्यायाधीश ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर आरोपी गुड्डू उर्फ शिशुपाल, नन्हे, भूरे, सरविंदर यादव को दोषी करार किया। सजा सुनाने के लिए 11 सितंबर की तिथि नियत की है।