{"_id":"6622c7a10609a651a60d9f34","slug":"four-bighas-of-wheat-burnt-due-to-fire-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102694-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आग लगने से चार बीघा गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आग लगने से चार बीघा गेहूं जला
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। संदिग्ध हालात में आग लगने से चार बीघा खेत में खड़ा गेहूं जल गया। आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी, पानी व अन्य प्रयासों से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जाता है।
क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी राजेश दीक्षित का खेत गांव के ही रामौतार शाक्य बटाई पर किए हैं। उन्होंने करीब चार बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। फसल दो-चार दिन में काटने ही वाले थे कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी, गीली व सूखी मिट्टी और अन्य प्रयासों से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
रामौतार ने बताया कि साल भर के घरेलू खाने के लिए गेहूं बोया था। इसमें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है। परेशान रामौतार ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।