फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former General Secretary of Bar Association arrested for deadly attack and embezzlement

Farrukhabad News: जानलेवा हमले व गबन में बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Former General Secretary of Bar Association arrested for deadly attack and embezzlement
फर्रुखाबाद। जानलेवा हमले व गबन के मुकदमे में बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माफिया अनुपम, संजीव, चीनू सहित कई लोगों के खिलाफ वकील ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी वकील राजीव बाजपेई ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे, कैंट ओल्ड मांट बंगला नंबर -10 निवासी बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया, कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचालघाट निवासी वकील शिव प्रताप उर्फ चीनू व कई अन्य के खिलाफ जुलाई में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया इन लोगों ने उनके चैंबर के पास बम चलाकर जान से मारने का प्रयास किया। वर्ष 2003 से 2022 तक बार एसोसिएशन के महासचिव के पद पर रहते हुए एल्डर्स कमेटी को कोई लेखा-जोखा नहीं दिया। वकीलों के सदस्यता शुल्क का 72 लाख रुपये का गबन कर लिया। माफिया अनुपम दुबे, शिव प्रताप चीनू व संजीव पारिया डिबार होने के बाद भी कचहरी में वकील बनकर काम करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पत्राचार कर हड़ताल कर न्यायिक कार्य में बाधा पहुंचाते रहे। मुकदमे की विवेचना अपराध इंस्पेक्टर कमलेश कुमार कर रहे हैं। कोतवाल सचिन कुमार सिंह व कमलेश कुमार ने सोमवार को संजीव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद देर शाम संजीव को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि जानलेवा हमले गबन के मुकदमे में पूर्व महासचिव संजीव पारिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संजीव के खिलाफ कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed