फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Forest guard suspended for felling teak and neem trees without permission.

Farrukhabad News: बिना अनुमति सागौन, नीम के पेड़ काटने में वनरक्षक निलंबित

Mon, 06 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Forest guard suspended for felling teak and neem trees without permission.
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दमू में बिना अनुमति सागौन के 74 समेत करीब 130 हरे पेड़ काटने के मामले में डीएफओ ने वनरक्षक सनी को निलंबित कर दिया। वन दरोगा राकेश तिवारी के खिलाफ चार्जशीट कंजरवेटर को भेज दी गई है। उन पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

नगला दमू में करीब तीन बीघा खेत में सागौन, नीम व यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े थे। चार जून की रात बिना अनुमति के ही ठेकेदार ने पेड़ों का कटान शुरू करवा दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा राकेश तिवारी हरे पेड़ न काटने की बात कहकर शांत हो गए। ठेकेदार ने दो-तीन रात में पूरे बाग के सभी पेड़ों को कटवा कर आरा मशीन पर भिजवा दिया। इसके बाद वन विभाग की नींद खुली। डीएफओ राजीव कुमार ने फर्रुखाबाद वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम बनाई। जांच में पता चला कि प्रतिबंधित प्रजाति में शामिल सागौन के 74 पेड़ों को काटा गया था। टीम ने कटान में वन दरोगा राकेश तिवारी और वनवरक्षक सनी को दोषी पाया था। डीएफओ राजीव कुमार ने वनरक्षक सनी को निलंबित कर दिया। वन दरोगा पर कार्रवाई के लिए चार्जशीट बनाकर कंजरवेटर को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed