{"_id":"66ba5477bba3412f3d0ca753","slug":"forcing-the-woman-to-undergo-halala-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114461-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला को हलाला कराने के लिए कर रहा बाध्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला को हलाला कराने के लिए कर रहा बाध्य
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व पति हलाला कराने के लिए बाध्य कर रहा है। इससे पहले उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। जहानगंज थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि पति ने मारपीट कर उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। तभी से वह मायके में रह रही है। एक अगस्त को पति सहित ससुरालीजन मायके आए। गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की। तीन माह में वह मारपीट की चार एनसीआर थाने में दर्ज करा चुकी है। पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
11 अगस्त को दरोगा लव कुमार व मुईन खान जांच करने आए। देवर ने पुलिस के सामने ही पेट्रोल डालकर मारने का प्रयास किया। अब पूर्व पति हलाला कराने का दबाव बना रहा है। इस मामले में थाने में तहरीर देने गई तो पुलिस ने हलाला कराने का दबाव व हत्या के प्रयास की बात तहरीर से हटवाकर अंगूठा लगवा लिया। ऐसे में पति व ससुरालीजनों के खिलाफ हलाला कराने का दबाव व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाए। एसपी ने इस मामले में जांच करवाकर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।