फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flowers showered on Lord Ram as the groom, the procession came out with a bandwagon

दूल्हा बने प्रभु राम पर हुई पुष्प वर्षा, बैंड बाजे के साथ निकली बरात

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Lord Ram as the groom, the procession came out with a bandwagon
कायमगंज में निकली राम बरात में शामिल भगवान विष्णु की झांकी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। हंसगिरी सांझी मंडल की ओर से मंगलवार देर रात नगर से प्रभु श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। दूल्हा बने भगवान राम को देखने के लिए सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ पर सवार भगवान राम पर भक्तों ने पुष्प वर्षा की। जगह-जगह श्रीराम सहित अन्य झांकियों की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

पितृ पक्ष में होने वाली वर्षों पुराने सांझी महोत्सव का मंगलवार देर रात प्रभु श्रीराम की बरात निकालकर हंसगिरी सांझी मंडल गंगा दरवाजा ने समापन कर दिया। बरात में शामिल करीब दो दर्जन से अधिक झांकियों को देखने के लिए देर रात तक सड़कों पर दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही। बरात में शामिल बैंड बाजों के साथ कलाकारों ने करतब दिखाए। बरात में शामिल दुर्गा, महाकाली व भगवान विष्णु की झांकी की सराहना की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा भगवान शंकर, परशुराम, गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र, राजा दशरथ के अलावा आकर्षक रथ पर सवार राम-लक्षण, भरत, शत्रुघ्न की झांकी ने बरात की शोभा बढ़ाई। बरात शिवाला मंदिर से चलकर गंगा दरवाजा, लोकमन, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार से बजरिया तक पहुंची। राम बरात निकालने में कमेटी अध्यक्ष सागर गुप्ता, डॉ. राजू गुप्ता, आशीष गुप्ता, भगवान दीन गुप्ता, रजत गुप्ता, कमल गुप्ता, सुधाकर दुबे, सिंपल गुप्ता, संजय पेंटर आदि व्यवस्था में लगे रहे।

कायमगंज में निकली बरात में शामिल भगवान राम की झांकी। संवाद

कायमगंज में निकली बरात में शामिल भगवान राम की झांकी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed