{"_id":"61799cf41e703d5c8711eb71","slug":"flood-water-started-receding-in-villages-farrukhabad-news-knp66079768","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर घटने से गांवों से भरा पानी होने लगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर घटने से गांवों से भरा पानी होने लगा कम
विज्ञापन
गांव नगला पंखियान में बाढ़ के पानी से गुजरते बच्चे। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। गंगा और रामगंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट होने से गांवों में भरा पानी कम होने लगा है। अभी भी गांवों में पानी भरा होने से ग्रामीणों के सामने समस्या जस की तस बनी हुई है। घर में पानी भरा होने से ट्रैक्टर ट्राली और छतों पर रहकर गुजारा करने केे मजबूर हैं। भोजन का भी संकट ग्रामीणों के सामने पैदा होने लगा है। कुछ गांव के लोग नाव से गेहूं सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली वाली चक्की से पिसाने पहुंचते हैं।
बुधवार को गंगा के जलस्तर 137.00 से घटकर 136.90 मीटर पर आ गया है। नरौरा बांध से गंगा में 59555 क्यूसेक पानी छ़ोड़ा गया है। जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से गांव करनपुर घाट, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, हरसिंहपुर कायस्थ ,तीसराम की मड़ैया, सैदापुर, पट्टी भरखा, कनकपुरा, रामपुर, जिठौली में भरा पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
घरों में पानी होने से गांव के लोग छत या ट्रैक्टर ट्राली पर रहकर गुजारा कर रहे हैं। रामगंगा का जलस्तर 137.70 से घटकर 137.50 मीटर पर आ गया है। जो अभी भी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 40 सेंटीमीटर ऊपर है। रामगंगा में 10063 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गांव राई, नहरैया, खरगपुर, निसवी, मौलागंज में पानी भरा होने
विज्ञापन
से गांव के लोग परेशान हैं। इन गांव के लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समाज सेवी संस्था व तहसील प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है। तहसील प्रशासन चंदे से खाना बनवाकर केवल सड़क किनारे रह रहे ग्रामीणों को लंच पैकेट बटवा रहा है। अलादपुर भटौली में 100 लोगों को लंच पैकेट लेखपाल पवन यादव ने बुधवार को बंटवाए। गांव में पानी भरा होने से ग्रामीण नाव से गेहूं लेकर आए और सड़क किनारे ट्रैक्टर वाली चक्की से पिसवा कर ले गए।
गंगा व रामगंगा में आई बाढ़ से करीब 150 से ज्यादा स्कूलों में पानी भर जाने व रास्ता बंद होने से शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई स्कूलों के शिक्षक घर पर हैं तो कुछ स्कूलों के शिक्षक दूसरे विद्यालय या सड़क के
किनारे बैठकर हाजिरी दर्ज करा रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय कंचनपुर सबलपुर, रामपुर, जगतपुर के शिक्षक असफाक अली खां, रवि गौतम, नन्हीं देवी, गायत्री देवी, अजय कुमार द्विवेदी, प्रदीप कुमार आदि शिक्षकों ने गांव कंचनपुर सबलपुर में सड़क के किनारे बैठक अपनी हाजिरी दर्ज कराई।