फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five years more than a dozen villages Disilluminato

पांच साल से एक दर्जन से ज्यादा गांवों की बत्ती गुल

Wed, 13 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Five years more than a dozen villages Disilluminato
सुंदरपुर गांव में बगैर तार के लगे खंभे - फोटो : अमर उजाला
 पिछले पांच सालों से 12 गांव बाढ़ की मार का दर्द झेल रहे हैं। 2010-11 में आई भीषण बाढ़ से उड़ी तहसील क्षेत्र के गांव की बिजली अभी तक बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन



राजेपुर पावर हाउस से लोहिया गांव सुंदरपुर के अलावा कछुआ गाढ़ा, बर्राखेड़ा, भरहपुर, धीरजपुर, सबासी, कड़हर, सिया, बसायतपुर, कुंवरपुरा, गोपालपुर, नौअनपुरवा, कुड़री और करनपुरघाट में बिजली आपूर्ति की जाती है। वर्ष 2010-11 में आई भीषण बाढ़ में इन गांवों में लगे बिजली के खंभे और लाइनें टूट गई थीं। इसके चलते इन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


लेकिन बाढ़ समाप्त होने के बाद आज तक इन गांवों में न तो बिजली के खंभे सही कराए गए हैं और न ही लाइनें ठीक हुई हैं। इसकी वजह से दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तारों और खंभों को ठीक कराए जाने की मांग कई बार वह लोग बिजली विभाग के अफसरों से लेकर जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मौखिक व लिखित रूप से कर चुके हैं लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में कहीं खंभे जर्जर अवस्था में हैं तो कहीं पर खंभों से तार गायब हैं। ट्रांसफार्मर शो पीस बने हुए रखे हैं। वहीं, वर्ष 2014-15 में लोहिया गांव का दर्जा प्राप्त गांव सुंदरपुर में खंभे सही कर लाइनें डाली गईं। इसके बाद जब अफसर गांव का जायजा लेने आए तो बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई और उनके जाते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। तब से लेकर आज तक गांव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed