{"_id":"6a610c92541807b8380e5475","slug":"five-women-stole-73000-from-a-passengers-bag-while-travelling-in-an-e-rickshaw-in-kannauj-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111148-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ई-रिक्शा में पांच महिलाओं ने कन्नौज के यात्री के बैग से निकाले 73 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ई-रिक्शा में पांच महिलाओं ने कन्नौज के यात्री के बैग से निकाले 73 हजार रुपये
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ई-रिक्शा से बिर्राबाग रिश्तेदारी में जा रहे कन्नौज के दंपती के बैग से महिलाओं ने 73 हजार रुपये निकाल लिए। दंपती ने रिश्तेदारी में पहुंचकर रुपये देने के लिए निकाले तो गायब मिलने पर रोडवेज चौकी पुलिस को सूचना दी।
कन्नौज जिले के तिर्वा थाने के गांव जसपुरवा निवासी कृष्णदत्त द्विवेदी अपनी पत्नी शारदा देवी के साथ बुधवार शाम बिर्राबाग में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। वह रोडवेज बस अड्डा पर उतरने के बाद ई-रिक्शा पर बैठ गए। लालगेट पर खड़ी पांच महिलाओं ने ई-रिक्शा को रुकवाया। महिलाओं ने कृष्णदत्त द्विवेदी से कहा कि वह आगे बैठ जाएं, हम सब महिलाएं पीछे हो जाएंगी। कृष्णदत्त द्विवेदी आगे बैठ गए। कुछ दूर ई-रिक्शा चला था कि पांचों महिलाओं ने शारदा देवी के हाथ व पैर दबा दिए। उनके बिछुआ दबने से वह परेशान हो गईं। आरोप है कि इसी दौरान किसी महिला ने उनके बैग में रखे 73 हजार रुपये निकाल लिए। महिलाएं कादरीगेट तिराहे पर उतर गईं। ई-रिक्शा चालक ने दंपती को बिर्राबाग पहुंचाया।
कृष्णदत्त द्विवेदी का कहना है कि रिश्तेदार को रुपये देने के लिए पत्नी ने बैग देखा, तो उससे रुपये गायब थे। इस पर उनके होश उड़ गए। आसपास के लोगों से जानकारी की, मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रोडवेज चौकी पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू की। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि घटना की उन्हें किसी ने सूचना नहीं दी है। यदि ऐसी घटना हुई है, तो वह इसकी जांच कर जल्द खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
व्यापारी सहित दो से मोबाइल लूटे
नवाबगंज। गांव समैचीपुर निवासी वीरेंद्र की अचरा में कपड़े की दुकान है। बुधवार शाम को वह दुकान बंद कर साइकिल घर जा रहे थे। रास्ते में गांव फतनपुर के पास एक बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया। इससे वह साइकिल से गिर पड़े। उन्होंने थाने पहुंच मामले की शिकायत की। गांव उम्मरपुर निवासी हरिदर्शन कस्बा से गांव साइकिल से जा रहे थे। तभी गांव के पास ही एक बाइक सवार तीन युवक मोबाइल लूट ले गए। रात को थाने पहुंच कर उन्होंने मामले की जानकारी दी।