{"_id":"648cb4398657725da2037564","slug":"five-trapped-in-rape-on-the-pretext-of-marriage-farrukhabad-news-c-12-1-289578-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में पांच फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में पांच फंसे
विज्ञापन
अमृतपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ एक युवक ने अवैध संबंध बना लिए। परिजनों ने बात की तो शादी पांच लाख रुपये में तय हो गई। गोद भराई में दो लाख रुपये और सामान दे दिया। इसके बाद 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता ने युवक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एटा के नयागांव थाने के गांव कुंडा गही निवासी अंशुल, पिता मुकेश चंद्र, माता, चाचा राजेश व मौसा रज्जन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि अंशुल का उसके यहां आना-जाना था। वह शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाता रहा।
परिजनों को पता चलने पर शादी की बात पांच लाख रुपये में तय कर दी। परिजनों ने 18 मई 2022 को गोदभराई में दो लाख रुपये व सामान दिया। इसके बाद आरोपी 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न हो पाने पर उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।