{"_id":"5717d1dd4f1c1be44c8b45af","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-including-cpr","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी मयंक पुरवार बुधवार को पत्नी मनीषा देवी और बच्चे के साथ बाइक से आवास विकास कॉलोनी स्थित नर्सिंग होम जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
लालगेट के पास पिकअप की चपेट में आकर दंपति बच्चे समेत गिर पड़े। इसमें दंपति घायल हो गए, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घायल पति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। उधर, जिला मैनपुरी थाना दन्नाहार के गांव रंपुरा निवासी रामनाथ और गांव नूरमपुर निवासी अरविंद कुमार मंगलावार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए। एक अन्य मामले में जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के गांव नवीगंज निवासी किरन को भाई मनोज बाइक से अपनी ससुराल लेकर जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक की चपेट में आकर किरन घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन उसे लेकर दूसरे अस्पताल चले गए।