{"_id":"573b72a84f1c1b266dac7424","slug":"five-people-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
थाना राजेपुर के गांव अलीगढ़ निवासी ओमकार अपने गांव के ही रिश्तेदार स्वदेश के साथ बाइक से फतेहगढ़ दवा लेने के लिए आए थे। यहां से दवा लेने के बाद दोनों लोग लौट रहे थे।
विज्ञापन
निबिया के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक का कट लग गया। इससे ओमकार और स्वदेश घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये लोग हेलमेट नहीं पहने थे। उधर, थाना नवाबगंज के गांव बघौना निवासी मानवी हादसे में घायल हो गईं। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुछ समय बाद परिजन उन्हें ले गए। उधर, जिला कासगंज थाना पटियाली के गांव मझौला निवासी अनुज कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए।
घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन उन्हें लेकर चले गए। उधर, जिला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के गांव भटदेवरा निवासी अनीशा बेगम सड़क हादसे में घायल हो गईं।
विज्ञापन
उन्हें राजेपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए।