{"_id":"603537e38ebc3ee975200cc7","slug":"five-people-including-puppy-and-forest-officer-caught-robbing-money-farrukhabad-news-knp613705354","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिल्ला व रुपये लूटने के आरोप में क्षेत्रीय वन अधिकारी समेत पांच फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिल्ला व रुपये लूटने के आरोप में क्षेत्रीय वन अधिकारी समेत पांच फंसे
विज्ञापन
पिल्ला व रुपये लूटने फंसे वन अधिकारी समेत पांच लोग
फर्रुखाबाद। रॉयल कैनन डॉग फूड (कुत्ते का पिल्ला), गोलक से रुपये व जलजीव शाला (एक्वेरियम) के लूटने के आरोप में क्षेत्रीय वन अधिकारी समेत पांच लोग फंस गए है। पीड़ित की अर्जी पर विशेष न्यायालय एंटी डकैती के न्यायाधीश ने फतेहगढ़ कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी शुभमकांत तिवारी ने क्षेत्रीय वन अधिकारी उदय प्रताप सिंह व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि फतेहगढ़ के मछलीटोला मोहल्ले में उसकी दुकान है। वह और उसका भाई सौरभ बैठते हैं। वे मछली व पिल्लों की बिक्री करते हैं। 1 जनवरी को आरोपी उसकी दुकान पर आए और एक पिल्ला दिखाने को कहा।
उदय प्रताप ने तमंचा निकाल लिया और धमका कर रॉयल कैनन डॉग फूड कीमत 10 हजार रुपये, गोलक 30 हजार रुपये व एक जलजीव शाला लूट कर ले गए। विरोध करने पर धमकी दी। फतेहगढ़ कोतवाली में सुनवाई नहीं हुई। 10 जनवरी को सभी आरोपी दुकान पर आए और कछुओं को एक जलजीव शाला में डाल दिया।
विज्ञापन
कछुए बेचने का आरोप लगाकर फतेहगढ़ कोतवाली में भाई सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और गिरफ्तार करा दिया। पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश की। न्यायाधीश ने फतेहगढ़ कोतवाल को क्षेत्रीय वन अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।