फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five lakh jewelry cash stolen from potato traders house

Farrukhabad News: आलू व्यापारी के घर से पांच लाख के जेवर नगदी चोरी

Mon, 24 Jul 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five lakh jewelry cash stolen from potato traders house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। आलू व्यापारी के घर में घुसे चोर पांच लाख के जेवर व नकदी लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इलाके में हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी सुमित कुमार राजपूत आलू का व्यापार करते हैं। उनके पिता अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। प्राथमिक स्कूल के पास सुमित का मकान है। सुमित रविवार की रात छत पर सो रहा था। पत्नी, दादी व मां आंगन में सो रही थी। देर रात चोर स्कूल की चहारदीवारी से घर की दीवार फांदकर अंदर आ गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी का लॉक खोल लिया। चोर तीस ग्राम का सोने का हार, एक बेंदा, दो अंगूठी, एक घड़ी, सात सौ ग्राम के चांदी के जेवरात व पांच हजार की नगदी चोरी कर निकल रहे थे। तभी दादी की आंख खुल गई और शोर मचाने लगीं।
विज्ञापन

चोर घर पर रखी सीढ़ी से दीवार फांदकर भाग गए। सूचना पर एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। छानबीन कर परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी की। सुमित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed