फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five health workers found absent in CHC Baraun

Farrukhabad News: सीएचसी बरौन में पांच स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर

Tue, 09 Apr 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five health workers found absent in CHC Baraun
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने सीएचसी बरौन का निरीक्षण किया। इस दौरान दो एएनएम सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने कर्मचारियों पर नियंत्रण न होने के संबंध में सीएचसी प्रभारी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारी मनमानी ड्यूटी कर रहे हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार मंगलवार को सीएचसी बरौन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वहां अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने रजिस्टर देखा तो एएनएम मनोरमा शाक्य, रितू सिंह व अभिषेक कुमार अनुपस्थित मिले। गौरव कुशवाहा व प्रभाकर कटियार का तीन दिन सीएल अवकाश चढ़ा था। ऑनलाइन अवकाश नहीं लिया गया था।
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ.अनुनय कुटार का कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस संबंध में उनसे जवाब मांगा गया है। अनुपस्थित कर्मचारियों का संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर वेतन काटा जाएगा। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने तीन स्कूलों का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय हथियापुर में सीएमओ के पूछने पर बच्चे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जानकारी नहीं दे सके। इस पर सीएमओ ने बच्चों को समझाया। प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर व बरौन में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed