फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five buses went again in elections, passengers were worried

Farrukhabad News: चुनाव में फिर गई पांच बसें, यात्री हुए परेशान

Wed, 10 May 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 10 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five buses went again in elections, passengers were worried
फर्रुखाबाद। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में राज्य सड़क परिवहन निगम की पांच बसों को अधिग्रहित कर लिया गया है। इससे बस अड्डा पर बसों की संख्या कम रही। यात्री परेशान रहे। बस आने पर सीट की खातिर यात्रियों में धक्का मुक्की होती रही।
विज्ञापन

इन दिनों सहालग चल रही है। इससे यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डिपो के जिम्मेदार 99 में से मात्र 70 के करीब बसें ही चला पा रहा है। इनमें से पांच बसें निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए भेज दी गईं हैं। अन्य डिपो से भी बसें चुनाव में चले जाने से बस अड्डा पर बसें काफी कम हो गईं। यात्री बढ़ने और बसें कम होने की वजह से बस अड्डा पर देर रात तक खासी भीड़ रही। दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर की बस पहुंची, तो 100 से अधिक यात्री बैठने के लिए भागे। करीब आधा घंटे तक बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की होती रही। बमुश्किल यात्री बस में चढ़ सके। कई महिलाएं और उम्रदराज यात्री बैठने से रह गए। देर रात तक यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन

तीन घंटे में मिल रहीं बसें
निकाय चुनाव में बसें जाने से सबसे अधिक दिक्कत शाहजहांपुर, हरदोई, दिल्ली, कानपुर, आगरा आदि शहरों को जाने वाले यात्रियों को हुई। शाहजहांपुर, बरेली आदि शहरों को जाने के लिए डिपो से हर आधा घंटे पर बस उपलब्ध हो जाती थी। इस समय तीन घंटे से ज्यादा समय तक यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते यात्री दोपहर में तेज धूप में गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सड़क पर चल रहे चौपहिया वाहनों पर लगा ब्रेक
निकाय चुनाव के लिए एआरटीओ प्रशासन छोटे और भारी वाहनों का अधिग्रहण कर रहा है। जिन वाहनों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है। उनके न आने पर जो भी वाहन सड़क पर दिख जा रहा है, उसे कर्मचारी पकड़कर पुलिस लाइन और मंडी में जमा करवा दे रहे हैं। इसको देखते हुए वाहन स्वामी सड़क पर वाहन लाने से कतरा रहे हैं। इस स्थिति में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा भी नहीं रहा।

------------
पंखे बंद, कार्यशाला भेजा वाटर कूलर
रोडवेज बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में अधिकांश पंखे बंद होने से यात्री गर्मी में परेशान हैं। हलक सींचने के लिए लगाये गए दो वाटर कूलरों में एक कार्यशाला भेज दिया गया। इससे गर्मी में ठंडा पानी पीने के लिए यात्रियों को लाइन लगानी पड़ रही है। सरकार के लाखों खर्च होने के बावजूद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed