फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   firing the kiln owner

गोलीमार का भट्ठा मालिक की हत्या

Sun, 13 Jun 2021 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
firing the kiln owner
भट्ठा मालिक को गोलियों से भूना
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। भट्ठा मालिक की घर में शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दूसरी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने दूसरी पत्नी की तहरीर पर पहली पत्नी व एक भतीजे सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी जगजीवन राम (45) का भट्ठा गांव के पास ही है। शनिवार रात वह गांव रसीदपुर में दावत खाने गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे लौटे। इसके बाद बच्चे के रोने पर पत्नी सुमन अंदर कमरे में जाकर लेट गई थी। जगजीवन राम आंगन में सो गए। इसी दौरान हमलावर घर में घुस गए।
विज्ञापन

उन्होंने सुमन के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद जगजीवन राम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गले व पेट में गोलियां लगने से जगजीवन राम की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर किसी तरह सुमन बाहर निकली और छत पर चढ़कर शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर घर के पीछे ईंट की पथाई कर रहे मजदूर एकत्र हो गए। मृतक के भाई भी पहुंच गए। सुमन ने अपनी सौतन सरिता, उसके भतीजे गुलजारी, रिश्तेदार नरवीर, बिजेंद्र के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
भट्ठा मालिक ने की थीं दो शादियां
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। भट्ठा मालिक जगजीवन राम ने दो शादियां की थीं। शनिवार देर रात सोते समय उनकी हत्या कर दी गई।
जगजीवन राम को पहली पत्नी सरिता से कोई संतान नहीं हुई थी। इस पर उन्होंने वर्ष 2019 में झारखंड से निवासी सुमन से शादी कर ली थी।
उसके एक बेटा व एक बेटी पहले से थी। जगजीवन राम से शादी के बाद सुमन ने एक बेटी को जन्म दिया। करीब दो साल से जगजीवन राम सुमन के साथ गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अपने खेत में मकान बनाकर रहने लगे थे। पहली पत्नी सरिता अपने मायके जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जललापुर में रहती है।
जब कभी वह आती है तो बराई गांव वाले मकान में रुकती है। देर रात भट्ठा मालिक की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भट्ठा मालिक के गर्दन, पेट व हाथ में तीन गोली लगने से अधिक रक्त बहने से मौत होने की पुष्टि की गई है। तीनों गोली आर पार हो गईं थीं।

पुलिस की तीन टीमें कर रही छानबीन
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सीओ कायमगंज की अगुवाई में शमसाबाद एसओ दिग्विजय सिंह, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, सर्विलांस के प्रभारी सुरेश की तीन टीमें काम कर रही हैं। भट्ठा मालिक की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी को हमलावरों ने बंधक बना दिया था। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed