फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing in electoral rivalry, violence

चुनावी रंजिश में फायरिंग, मारपीट

Fri, 15 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Firing in electoral rivalry, violence

कमालगंज। चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग और मारपीट से महिला समेत छह लोग घायल हो गए। गोली लगने से घायल महिला को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं गोली से घायल महिला को बोलेरो से देखने आए हमलावर पुलिस को देख बोलेरो छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बोलेरो कब्जे में ले ली है। इस घटना में एक पक्ष से रिपोर्ट तो दूसरे पक्ष से एनसीआर दर्ज की गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पैगूपुर निवासी सोबरन सिंह ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बाद सोबरन सिंह गांव के ही दफेदार से रंजिश मानने लगे। गुरुवार सुबह दफेदार की पत्नी शांति घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। आरोप है कि सोबरन सिंह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली शांति देवी के सीने में जा धंसी। इससे यह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इसके अलावा मारपीट में एक पक्ष से दफेदार, रामलड़ैते, सतीश और दूसरे पक्ष से सोबरन, अहिबरन और कमला देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने शांति देवी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। अजब सिंह बोलेरो से शांति देवी को देखने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देख अजब सिंह बोलेरो छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने बोलेरो कब्जे में ले ली है। दफेदार ने सोबरन, अजब सिंह, अहिबरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सोबरन ने दफेदार, रामलड़ैते, सतीश और रामविलास के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने सोबरन, अहिबरन, सतीश और राहुल को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed