फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire broke out in a three-storey clothing showroom, goods worth lakhs burnt to ashes

Farrukhabad News: तीन मंजिला कपड़ा शोरूम में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

Mon, 11 Aug 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a three-storey clothing showroom, goods worth lakhs burnt to ashes
कपड़े के शोरूम में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग।
शमसाबाद। मुख्य बाजार में स्थित तीन मंजिला रेडीमेड कपड़ा शोरूम में रविवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास की दुकानों को भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रधानिया निवासी राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी का यह शोरूम उनके पुत्र संयम रस्तोगी द्वारा संचालित किया जाता है। रविवार सुबह जब संयम और सहयोगी नीचे की मंजिल पर बैठे थे, तभी तीसरी मंजिल से धुआं उठता देखा गया। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। संयम और उनके स्टाफ ने समय रहते दुकान से बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर नगर पंचायत से पानी का टैंकर पहुंचा, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि वह नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन दमकल गाड़ी 12:10 बजे मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड की टंकी का पानी खत्म हो गया। इस पर पड़ोसियों ने सबमर्सिबल से पानी भरकर सहयोग किया, तब कहीं जाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शोरूम में गर्म कोट और पैंट का माल भरा था। आग से पूरी इमारत में दरारें आ गईं। हालांकि, किसी जनहानि की खबर नहीं है। लेखपाल रजत कुमार और सीओ कायमगंज भी मौके पर पहुंचे। संयम रस्तोगी ने बताया कि अभी नुकसान का आकलन नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का माल जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।


शमसाबाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मांग फिर उठी
आग की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह के पति नदीम फारुकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, कस्बे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात होती, तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था। इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है, ताकि शमसाबाद जैसे कस्बों में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed