{"_id":"6776d469db138296f60c002a","slug":"fire-breaks-out-in-hut-household-burnt-to-ashes-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-119228-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
Thu, 02 Jan 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंपिल। संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी शरीफ की झोपड़ी में गुरुवार दोपहर आग लग गई। हवा चलने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग देखकर व शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई आदि सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई।
शरीफ ने बताया कि आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सूचना के बावजूद कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं आया।