{"_id":"6adfa08f3acb0712930f39ac","slug":"fir-registered-in-case-of-selling-land-to-another-party-after-taking-19-lakh-rupees-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-150741-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 19 लाख लेकर दूसरे को जमीन बेचने में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 19 लाख लेकर दूसरे को जमीन बेचने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कमालगंज। दो बीघा जमीन व मकान बेचने की बात तय कर ग्रामीण ने युवक से 19 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जमीन का बैनामा दूसरे को कर दिया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर दंपती समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के नसरतपुर निवासी कासिम खान ने गांव के कुतुबुद्दीन खान, हारुन, अर्शी व जब्बार खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि कुतुबुद्दीन ने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन व एक मकान बेचने का सौदा उसके साथ तीस लाख रुपये में किया था। यह सौदा जब्बार व हारुन के सामने हुआ था।
बयाना के तौर पर पांच लाख रुपये भी कुतुबुद्दीन को दिए थे। 25 अप्रैल को आठ लाख रुपये दो लोगों की मौजूदगी में दिए थे। कुतुबुद्दीन के कहने पर उनकी पत्नी अर्शी के खाते में ऑनलाइन दो लाख 15 हजार रुपये डाले थे। तीन हजार रुपये कुतुबुद्दीन के खाते में डाले थे। इसके बाद कुतुबुद्दीन ने पत्नी अर्शी के बीमार होने पर इलाज के लिए तीन लाख 94 हजार रुपये लिया था।
विज्ञापन
कई बार में कुतुबुद्दीन ने उनसे करीब 19 लाख 12 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी जमीन व मकान की रजिस्ट्री कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के समधन निवासी फैजान के नाम कर दी। जब उसने बैनामा करने के लिए कहा तो इन लोगों ने बताया कि उन्होंने जमीन दूसरे को बेच दी है। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया।
छह सितंबर की शाम वह इन लोगों से रुपये मांगने गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।