फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR registered as soon as the rape case reached the High Court

Farrukhabad News: दुष्कर्म का मामला हाईकोर्ट पहुंचते ही लिखी प्राथमिकी

Sun, 22 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 22 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR registered as soon as the rape case reached the High Court
अमृतपुर। दुष्कर्म के बाद न्याय की खातिर थाने और उच्चाधिकारियों के दरबार के चक्कर लगाकर परेशान पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसकी भनक लगते ही थानाध्यक्ष ने आरोपी पर दुष्कर्म, लूट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गलारपुर निवासी धर्मेंद्र सक्सेना पर लूट, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी लिखाई। इसमें कहा कि छह जनवरी को वह घर से अकेली दवा लेने आई थी। राजपुर से पैदल लौटते समय शाम आरोपी ने शराब के नशे में पकड़कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी बैग में पांच हजार रुपये व झाले भी ले गया। धमकी दी कि यदि किसी से कहा तो वह जान से मार देगा। यहां बता दें कि पीड़िता घटना के बाद कई बार थाने और उच्चाधिकारियों के दरबार में गुहार लगाने पहुंची। न्याय की आस टूटने पर वह हाईकोर्ट जा पहुंची। हाईकोर्ट के मामला संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष को साक्ष्य लेकर तलब किया था। इसी के बाद पीड़िता से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी लिख ली है। जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी होगी। हाईकोर्ट में उन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed