फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR on center in-charge for irregularities in paddy purchase

धान खरीद में अनियमिता में केंद्र प्रभारी पर एफआईआर

Sun, 22 Nov 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
FIR on center in-charge for irregularities in paddy purchase
फर्रुखाबाद। धान खरीद में अनियमितता व किसानों को बेवजह परेशान करने में केंद्र प्रभारी के खिलाफ डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं धान खरीद में शिथिल पर्यवेक्षण के मामले में पीसीएफ की जिला प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

जिले में चल रही धान खरीद में केंद्र प्रभारियों की मनमानी हावी है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने इस पर शिकंजा कस दिया है। नवाबगंज के गनीपुर जोगपुर स्थित साधन सहकारी समिति में खोले गए धान क्रय केंद्र के प्रभारी की मनमानी से किसान परेशान थे।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि पीसीएफ की जिला प्रबंधक ने गनीपुर जोगपुर केंद्र प्रभारी सर्वेश कुमार के खिलाफ धान खरीद में अनियमितता और किसानों को बेवजह परेशान करने के आरोप में नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शिथिल पर्यवेक्षण के चलते पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों पर खरीद काफी कम हुई है। इससे किसान भी परेशान हैं। पर्यवेक्षण में शिथिलता के आरोप में पीसीएफ की जिला प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
लक्ष्य की 34 प्रतिशत ही खरीद
जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 14 हजार मीट्रिक टन है। 15 अक्तूबर से खोले गए 18 क्रय केंद्रों पर अब तक 4742 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई जो लक्ष्य का 34 प्रतिशत है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग के पांच क्रय केंद्रों पर 2578 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

पीसीएफ के पांच क्रय केंद्रों पर 586 मीट्रिक टन ही धान की खरीद की जा सकी। गत वर्ष की तुलना में करीब साढ़े तीन गुना से अधिक खरीद की जा चुकी। पिछले वर्ष 22 अक्तूबर तक 1277 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed