फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fir

सांसद समधी व कोतवाल समेत 10 पर लूट व अपहरण का केस दर्ज

Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
fir
कायमगंज। जमीन विवाद की रंजिश में कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी एक युवक का अपहरण व लूट करने का मुकदमा भाजपा सांसद के समधी व उनके भाई समेत छह नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ। पीड़ित युवक ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने को गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेशों के बाद मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव उलियापुर निवासी रजनेश की भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के समधी नरेश चंद्र राजपूत व उनके भाई कोतवाल से जमीन की रंजिश चल रही है। आरोप है कि 13 सितंबर को यूपी 100 पुलिस ने उन्हें फोन कर कोतवाली बुलाया। वह शाम 6 बजे कोतवाली के बाहर मंदिर के पास खड़े थे। तभी नरेश व कोतवाल अन्य लोगों के साथ वहां आए और तमंचे के बल पर अपहरण कर उन्हें दत्तू नगला स्थित अपने आवास पर ले गए। मकान में बंद कर उनके साथ मारपीट की। रात में सभी आरोपी हत्या कर शव गायब करने की बात कर रहे थे। आरोपियों ने 2100 रुपये व मोबाइल भी लूट लिया था। जब अपहृत रजनेश के भाई संतोष ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस वहां से रजनेश को छुड़ाकर लाई। उनका सीएचसी में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रजनेश ने कोर्ट में अर्जी लगाई। कोर्ट के आदेश पर सांसद समधी नरेश चंद्र, पवन कुमार निवासी दत्तू नगला, कोतवाल, गौरव, पिंकी, बंटी निवासी मोहल्ल मेहंदी बाग व 4 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed